शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

बांकुड़ा (अमन राय):आज 21 अक्टूबर है रक्षा बल शहीद स्मृति दिवस!

इस दिन शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। यह दिन उन बहादुर पुलिस कर्मियों को याद करता है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दे दी।

21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में भारतीय सीआरपीएफ जवानों पर चीनी सेना द्वारा अचानक हुए हमले में 10 पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे।आज के दिन पूरे देश में उनके बलिदान को श्रद्धांजलि दी जाती है।

बांकुड़ा जिला पुलिस लाइन में सम्मान के साथ रक्षा बल का शहीद स्मृति दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जिला एसपी वैभव तिवारी आईपीएस ने इस दिन के बारे में विस्तार से बताएं. इस कार्यक्रम में जिला एसपी के अलावा और कई अधिकारी गण एवं जिला पुलिस बल उपस्थित थे.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0